ऑनलाइन शॉपिंग करने के फ़ायदे और नुकसान क्या है ?

Advantages & Disadvantages of Online Shopping || ऑनलाइन शॉपिंग करने के फायदे और नुकसान


नमस्कार!! हम आज आपसे बात करेंगे ऑनलाइन शॉपिंग की और बढ़ते लोगों के रुझान के बारे में। साथ ही बात करेंगे इसमें होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हो या करने की सोच रहे हो तो आप क्या सोचते हो ऑनलाइन शॉपिंग के बारे में हमे अपनी राय जरूर दें। चलिए फिलहाल हम अपनी राय आपलोगों के समक्ष रखते हैं, और जानते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग करने के फ़ायदे और नुकसान क्या है?
online-shopping-se-fayde-aur-nuksan


ऑनलाइन शॉपिंग करने के फ़ायदे | Advantages of Online Shopping in Hindi

  • ऑनलाइन शॉपिंग में आपको घर पर बैठे - बैठे सामान आपको मिल जाता है, बॉस की तरह 😊😊। समान ऑर्डर करो और आपका पसंदीदा समान आपको द्वार पर।
  • इसमे आपको 10 जगह या 10 दुकानों में घूमना नही पड़ता किसी भी समान को पसंद कर खरीदने के लिए। इसमे आपको सभी सामान
  • इसमे हमे ज्यादा चॉइस मिलते हैं, दुनिया के किसी भी ब्रांड के समान को हम एक ही जगह से आर्डर कर सकते हैं।
  • कई बार ऑफलाइन में होता है कि हमे जिस ब्रांड के समान लेने होते हैं, हमे उसी ब्रांड के आउटलेट में जाना होता है, लेकिन ऑनलाइन में ऐसा नही है।
  • हम एक ही वेबसाइट से लगभग सारे ब्रांड के समान आर्डर कर सकते हैं।


ऑनलाइन शॉपिंग करने के नुकसान | Disadvantages of Online Shopping in Hindi

  • ऑनलाइन शॉपिंग में आपको सामान तुरंत नही मिलता है। इसमे आपको 1 से 7 दिन तक इंतजार करना पड़ता है जबतक समान की डिलीवरी न हो जाये।
  • आप समान को खरीदते समय उसे देख नही सकते हैं, डिलीवर होने तक आपको इंतज़ार करना पड़ता है।
  • कभी कभी ऐसा भी होता है कि आपको समान पसंद न आये क्योंकि दिखता कुछ और है और डिलिवर कुछ और हो जाता है।
  • ऐसे में आप जिस प्रोडक्ट में रिटर्न्स पालिसी अवेलेबल हो उसे ही खरीदें। ताकि सामान पसन्द न आने पर आप उसे आसानी से घूमा सको।
  • ऑनलाइन शॉपिंग में आप मोल भाव नही कर सकते, जो दाम लिखा रहेगा वही दाम पे मिलेगा समान आपको।

ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए कुछ भरोसेमंद (Trusted) वेबसाइट के नाम कुछ इस प्रकार हैं:

* Amazon.in ( अमेज़न )
* Flipkart.com ( फ्लिपकार्ट )

इन दोनों वेबसाइट का नाम हमने इसलिए अंकित किया है क्योंकि ये सब वेबसाइट में ज्यादा फेक सेलर नही होते जिसके कारण नए शॉपर्स को ज्यादा परेशानी का शमना नही करना पड़ता है, और भी बहुत सारे अच्छे शॉपिंग साइट्स हैं जैसे कि स्नैपडील, पीतम, इत्यादि।

भरोसेमंद वेबसाइट की बात करें तो वो है अमेज़न, फ्लिपकार्ट की। क्योंकि इनकी सर्विस बहुत ही धमाकेदार है। इसमें ज्यादे झोल नही होते हैं, आप बहुत ही आसानी से सामान को खरीद सकते हो।

ओर कोई दिक्कत होने पर आप उस समान को रिटर्न्स भी कर सकते हो। बसरते वह समान (Product) returnable होना चाहिए। इसका पता आप समान आर्डर करने से पहले समान वाले पेज के नीचे अंकित रहता है। की यह प्रोडक्ट returnable है या नही।

और यदि है तो कितने दिनों के अंदर रेटर्न  कर सकते हैं, ईन  सारी बातों की जानकारी आपको वहाँ मिल जायेगी। इसके साथ ही आपको यहाँ कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन भी मिल जाता है।

और इसका फायदा भी आप उठा सकते हो, जब कभी आपको कोई सामान पसन्द आ जाय आप तुरंत उसी वक्त आप उस समान को आर्डर कर सकते हो और जब समान आये तो पैसे दे दो, कितना अच्छा है ना।



ऑनलाइन शॉपिंग करने के फायदे और नुकसान के बारे में अंतिम दो शब्द:

में आशा करता हूँ कि आप चंद ही शब्दों
में समझ गए होंगे ऑनलाइन शॉपिंग करने के फायदे और नुकसान के बारे में। अगर अभी भी कोई और जानकारी चाहिए हो ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी हुई तो नीचे कमेंट जरूर करें।

Post a Comment