Swift Code क्या है ? अपने Bank का Swift Code कैसे पता करें?

क्या आपने कभी Swift Code का नाम सुना है? जरूर सुना होगा, यदि कोई अंतरास्ट्रीय Payment किया होगा या Accept करना होगा तो। यदि नही सुना है तो घबराने की कोई बात नही क्योंकि हम इस पोस्ट में Swift Code क्या है ? बता रहे हैं। साथ ही अपने Bank का Swift Code कैसे पता करें? यह भी आप जान पाएंगे।

और यदि आप blogger community से ताल्लुक रखते हैं तो Swift Code का तो जरूरत पड़ना ही पड़ना है, क्योंकि Adsense Payment जो Receive करना है। आइये अब जानते हैं कि Swift Code क्या है ? अपने Bank का Swift Code कैसे पता करें?

Swift Code क्या है | Swift Code kya hota hai ?

जब भी आपको International Payment करना हो या International Payment Accept करना हो तो आपको Swift Code की आवश्यकता होगी। जिस तरह देश के अंदर किसी भी Bank में पैसे भेजने के लिए हमे Account Number के साथ-साथ IFSC Code की जरूरत पड़ती है, ठीक उसी प्रकार International Payment के लिए भी हमे Account Number, IFSC Code के साथ-साथ Swift Code की जरूरत होती है।

Swift Code Full form होता है: Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication.

Swift Code को और भी नामों से जाना जाता है जैसे कि SWIFT-BIC, BIC, SWIFT ID और Swift Code.

Swift Code क्या है ? ये आपने जान लिया। अपने Bank का Swift Code कैसे पता करें, आइये अब जानते हैं।

👉 सभी Bank का अपना Swift Code नही होता है। कई बार ऐसा होता है कि आप अपने छोटे से Bank में जाते हो और वहाँ पूछते हो कि Swift Code क्या है, इस Bank का? तो उन्हें समझ ही नही आता कि आप क्या पूछ रहे हो। उस स्तिथि में आप अपने Bank के Customer Care से बात कर अपना Swift कोड पता कर सकते हो।

हम यहाँ पर उदाहरण के तौर पर अपने SBI Bank के Swift Code को चेक कर के बता रहे हैं कि कैसे आप अपने बैंक का स्विफ्ट कोड का पता करेंगे। ( यदि आपके बैंक का अपना स्विफ्ट कोड नही है तो ऑनलाइन नही चेक कर पाएंगे, इसके लिए आपको अपने ब्रांच में सम्पर्क करना होगा।)


Swift Code Online Check कैसे करें ?

ऑनलाइन Swift कोड चेक करने के लिए आपको www.ifscswiftcodes.com पर विजिट करना होगा, और Swift Code पर क्लिक सभी instructions को follow करना होगा।

आप चाहो तो डायरेक्ट इस लिंक पर भी विजिट कर सकते हो। कुुुछ इस तरह का interface दिखाई देगा।
sbi-swift-code-ranchi
Search Swift Code
अब आपको list में से अपना Bank Name Select करना है, साथ ही State Name, City Name और Branch Name को Select कर लेना है।

Select करते ही Swift Code Result आपके सामने आ जाएगा। जो इस प्रकार दिखाई देगा।
swift-code-of-sbi-ranchi
Swift Code of SBI Ranchi
तो इस तरह से आप अपने बैंक के स्विफ्ट कोड की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हो। और यदि आपके बैंक का स्विफ्ट कोड ऑनलाइन नहीं दिख रहा है, तो आप अपने ब्रांच में सम्पर्क कर उनसे पूछ सकते हो, या बैंक कस्टमर केअर से बात कर सकते हो।

Final Words:
में आशा करता हूँ आप जान गए होंगे कि  Swift Code क्या होता है? अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट कर जरूर बताएं। और आपको हमारा आज का पोस्ट "Swift Code क्या है ? अपने Bank का Swift Code कैसे पता करें?" कैसा लगा यह भी बताएं।

Tags:- "bank swift code kya hota hai",swift code full form, "bescom subdivision code", "full form of swift code"

Post a Comment